डीएम व एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, किया निस्तारण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को लालगंज तहसील परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर 103 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष 84 मामी को संबंधित विभाग को हस्तांतरित करते हुए अतिशीघ्र विस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया।
शारदा सहायक खंड-23 के टीकरगढ़ रजवाहा में पानी न आने को लेकर चकिया भगवानपुर निवासी सुभाष यादव तथा बहादुरपुर से सिकरौरा माइनर में पानी न आने की शिकायत राजेश सिंह सिकरौरा और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दर्ज कराई। द बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस चौकी तथा अधिवक्ता संघ भवन के सामने की जर्जर एवं गड्ढेदार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
इसके अलावा अधिवक्ताओं ने थाने से उपजिलाधिकारी कार्यालय पर शाम छह बजे के बाद धारा 151 के चालान भेजे जाने की समस्या से भी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को अवगत कराया। तहसील परिसर में जमा मलबे को हटाने की भी मांग की गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *