करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव जमीन गोरथानी निवासिनी ज्ञानमती 50 वर्ष पत्नी दयाराम निषाद बीती शाम शुक्रवार को भैंस चराने गई थी। महिला की विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गांव जमीन गोरथानी निवासिनी ज्ञानमती 50 वर्ष पत्नी दयाराम निषाद शुक्रवार की शाम भैंस चराने के लिए घर से निकली थी कि प्रथम देवस्थान (बहिरा देव) जंगल के पास खेत मे लटक रहे 11 हज़ार वोल्ट के लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा मौके पर पहुंच गये तब तक ज्ञानमती की मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों समेत ग्राम वासियों ने आरोप लगाया कि विद्युत तार काफी दिनों से नीचे लटक रहा था जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई थी लेकिन तार को ऊंचा नहीं किया गया जिसकी वजह से पूर्व में भी कई गाय और सांड की मौत हो चुकी है। मृतका का पति दयाराम निषाद एक हाथ से विकलांग है तथा घर पर ही रहता है वही मृतका के 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। मृतका के पति की तरफ से स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *