संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड मिर्जापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठिया में लगभग तीन वर्ष पूर्व एमएलसी विजय बहादुर पाठक के निधि से लगभग 150 मीटर पिच रोड का निर्माण कराया गया था। एमएलसी निधि से बनाए गए पिच सड़क पर ही पीडब्ल्यूडी के जेई व ठेकेदार की मिलीभगत से आरसीसी रोड बनाने के लिए टेंडर पास कर दिया गया। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा पिच रोड सड़क पर ही आरसीसी का निर्माण कार्य कराए जाने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन से वार्ता किया, जब पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन को पता चला कि तीन वर्ष पूर्व बनी सड़क पर ही आरसीसी का निर्माण कराया जा रहा है तो उन्होंने तत्काल रोक लगा दिया और मौके पर जेई सतेंद्र सिंह व एई सहायक अभियंता हरिश्चंद्र राय को भेजकर हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराया। मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता हरीश चंद्र राय ने जेई व ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए हो रहे कार्य को तत्काल रोकवा दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव