आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश में चक्रपानपुर मंडल में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक सिंह व ज्ञानू सिंह रहे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
चक्रपानपुर मण्डल की तिरंगा यात्रा राम जानकी मंदिर से पीजीआई चक्रपाणपुर गेट तक निकली गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जयकार लगाते रहे। इस यात्रा के माध्यम से लोगों मे राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष टुनटुन सिंह, मंडल महामंत्री राकेश मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अजय सिंह प्रधान, विनोद कुमार दुबे, आदर्श कुमार सिंह, सूरज सिंह, ऋषिकेश चौबे, संतोष वासी, प्रियांशु, रणधीर सिंह, भोला सिंह, पप्पू राज, रमाकांत, प्रवीण जायसवाल, प्रदीप राजभर, राजेंद्र पांडे, आशुतोष सिंह, आत्मा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार