बैठक कर की गयी सृजन अभियान की समीक्षा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा एवं कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शाकिर सनादी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी- संगठन सृजन अभियान आज आजमगढ़ पहुंचे। उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एवं डॉ. अमित राय भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, आजमगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाकिर सनादी ने अपने प्रवास एवं संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की समस्याओं तथा संगठन को और प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, अजीत राय, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, विपिन कुमार पाठक, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, सीमा भारती, शीला भारती, प्रेमा चौहान, रविकांत त्रिपाठी, मनोज सिंह, तुफैल अहमद , हाजी इफ़्तिख़ार, रामानंद सागर, उमेश सरोज, ओम प्रकाश सरोज, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल /ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *