हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को अहरौला क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामसूरत राजभर, विधान परिषद सदस्य, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि रिया पांडेय, जिला मंत्री भाजपा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन सर्वेश तिवारी ने किया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के जोश और उत्साह से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अहरौला पुल स्थित शिव मंदिर से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा पकड़ी नहर तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा महज एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो और प्रत्येक घर तक तिरंगे का सम्मान पहुंचे, इसी उद्देश्य से हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और देश के प्रति समर्पित रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस मौके पर कन्हैया लाल निषाद, बबलू सिंह, अनिल सिंह, हरीश तिवारी, रंजय तिवारी, राजनाथ यादव, रेखा गोस्वामी, अमन अग्रहरि, विवेक सोनकर, रामजनम गुप्ता, अम्बिका प्रसाद गुप्ता, मनोज बरनवाल, सूबेदार गिरी, बिरजानंद तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत शीतला धाम कलान रोड पवई से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र पंचायत कार्यालय पवई पर जाकर समापन हुआ। मुख्य अतिथि हनुमंत प्रसाद सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ तथा तिरंगा यात्रा में एमएलसी राम सूरत राजभर भी अपने पुत्र के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक विजय प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा पवई रहे।
इस अवसर पर राममनी यादव, जय प्रकाश सिंह उर्फ गोरे सिंह, डॉ बीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप त्यागी, लहुरी राम, अशोक कुमार यादव, संजय यादव, हरिहर सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह, राम चंदर यादव, पंकज सरोज, राम आसरे गिरी, सर्वेश सिंह, जगदम्बा तिवारी, श्याम सुंदर प्रजापति, राम जनम शर्मा, हरिवंश मोदनवाल, दयाराम, दुर्गा प्रसाद सिंह, विपिन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे कस्बे मे भ्रमण करते हुए सोनवारा मोढ फिर यहां से व्लाक मुख्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई। अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उदेश्य लोगो में देश के लिए शहीद जवानों के सम्मान और देश की आनबान के लिए जज्बा लाना है। तिरंगा हमारे देश की आनबान और शान है। इस दौरान माला द्विवेदी, नन्हकू राम, अजय सैनी, रामहित राजभर, सुधिराम गोड़, परमानंद पाठक, मुन्ना, अजीत राय, जयभरत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *