फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन मास के दूसरे सोमवार को रविवार शाम से ही कावरियों का जमावड़ा दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर होने लगा। भगवा चोले में रंगे युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, संगम में डुबकी लगा, भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किये। हर हर महादेव, भोले बाबा पार करेगा, का उदघोष वातावरण में शिव रस घोल रहे थे।
सरायमीर, नंदाव, दीदारगंज, भोरमऊ, सिकरौर, आदि सुदूर गांवों के कावरियों ने जलाभिषेक दुग्धाभिषेक किया। डीजे पर कावरिया समूह झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, श्री शकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी रानी साहू सहित पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त रखा। शिव क्रांति सेवा समिति द्वारा कांवरियों की सुविधा हेतु जलपान की समुचित ब्यवस्था की गयी। इस ब्यवस्था में शिवम गुप्ता, बृजेश यादव, लक्की कसौधन, निहाल, अभय, दिनेश, आशुतोष, सुजल, सुरेश, पांचू, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय