रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील स्थित सीओ आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोहरीघाट से आजमगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अदीद 19 वर्ष पुत्र सलीम के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अदिल 18 वर्ष पुत्र जैश, निवासी समुंदरपुर, थाना जीयनपुर बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अदिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल परिवहन निगम की बस को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवहन निगम की जेएसआई चंद्रकला शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *