ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्राथमिक विद्यालय ठेकमा परिसर में स्व.बेदपाल सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला मंत्री जितेंद्र राय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने उपस्थित होकर स्व.बेदपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।
वक्ताओं ने स्व.बेदपाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा मानवीय मूल्यों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके आदर्श सदैव सभी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला मंत्री जितेंद्र राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रेम नारायण सिंह, शशांक राय, अश्विनी राय, वेदप्रकाश, हरिप्रकाश, लल्लन यादव, प्रमोद मौर्य, अल्का राय, पवन राय, शिक्षामित्र संघ के जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ ठेकमा के मनीष गुप्ता, मयंक राय, श्याम सुंदर तिवारी, पंकज कन्नौजिया, अटेवा के अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य, एआरपी विमल राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय