पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना पुलिस ने 43 लाख रुपये की भूमि धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बावजूद बैनामा न करने तथा रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान बैंक खातों एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों की जांच में दिवाकर पुत्र परसन निवासी कम्हेनपुर थाना कंधरापुर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। गुरुवार को पुलिस ने कम्हेनपुर से आरोपी दिवाकर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय