रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के सहीदवारा बाजार स्थित शिव मंदिर से कावरियां बैद्यनाथ धाम गये। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए कावरियों के रवाना होने का क्रम लगा हुआ है। इस दौरान हर हर महादेव का जयघोष गुंजायमान रहा। सहीदवारा बाजार से गुलाब गोड़, गंगा, राजेश, सुभाष, रमेश, विमलेश आदि गुरुवार को रवाना हुए। इस दौरान हर हर महादेव गुंजायमान रहा। कावरियों ने इससे पहले क्षेत्र के मंदिरों मंे भी दर्शन पूजन किया। सावन माह भर कावरियों के जलाभिषेक के लिए जाने का क्रम लगा हुआ है। क्षेत्र के शिव मंदिर भी हर हर महादेव से गुलजार हैं। क्षेत्र भ्रमण के बाद जलाभिषेक को गये।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा