संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे वेदपाल सिंह: बशीर अहमद

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव स्थित शिक्षक एवं भाकपा नेता तथा किसान सभा के उपाध्यक्ष मास्टर बशीर अहमद के आवास पर दिवंगत शिक्षक नेता वेदपाल सिंह की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा जगत में दिए गए योगदान को याद किया।
मास्टर बशीर अहमद ने कहा कि वेदपाल सिंह संघर्षशील एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मंजू लता राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वेदपाल सिंह जैसे समर्पित शिक्षक विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई तथा लोगों के दिलों में स्थान बनाया। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
इस अवसर पर मास्टर मजहर अली, मास्टर कलीम अहमद, रामफेर मौर्य, रामानुज सिंह, इसराइल अहमद, शांति देवी, अफरोज अहमद, सुलेखा पाल, भूप नारायण सिंह, संजय कुमार, फैजान अहमद, फणींद्र मौर्य, रामजन्म यादव, रामनवल यादव, राजबहादुर विश्वकर्मा, सुरेंद्रनाथ सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *