संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में महिलाओं को तंत्र मंत्र के नाम पर ठगने वाले अंतरजनपदीय गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश चौबे रात्रि भ्रमण पर निकले थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि सरायमीर क्षेत्र में महिलाओं से ठगी करने वाला टप्पेबाज फूलपुर की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति सरायमीर की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर पर भरोसा करते हुए थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश्वर चौबे अपने हमराहियों के साथ फूलपुर की तरफ जा रहे थे कि करछा मंदिर के पहले फूलपुर के तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार और तेज बाइक भगाने लगा सामने से आ रही
उपनिरीक्षक राजनाथ यादव को देखकर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल रोड पर फेंककर भागने लगा पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए अपने को बचाया भाग रहे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। उसका एक दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में कामयाब रहा घायल व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इम्तियाज खान पुत्र नासिर खान निवासी मौलाना आजाद नगर निकट उस्मानिया मस्जिद गली थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ हाल पता फरीदीपुर दुबग्गा बमरौली फाटक थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि 8 मई को सरायमीर बाज़ार में एक महिला को उसके पति के ऊपर भूत प्रेत का साया बताकर डराकर उसके कान की झाली, गले का लॉकट और एक लाख नकद तथा एक मोबाइल लेकर चले गए थे। उसके पास से पुलिस ने बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फ़ोन, दो कान की झाली, एक नाक की कील, एक लॉकेट, एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया इस संबंध में थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि इसकी शिकायत बहुत दिनो से आ रही थी। बहुत दिनों से इसकी खोज चल रही थी। मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर आजमगढ़, बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि भागने वाला इसका भाई है। दोनों भाई मोटरसाइकिल से घूमकर इलाके में रैकी करते हैं और कस्बा व बाजार में घूमकर अधेड़ उम्र की औरतों को चिन्हित कर उन्हें जादू टोना तंत्र मंत्र उसके परिवार पर संकट का भय दिखाकर उस महिला को अपने विश्वास में लेकर शुद्धिकरण के नाम पर जेवर, नकदी व सामान लेकर महिला को विधि के नाम पर बिना पीछे मुड़कर देखें। इक्यावन कदम चलने के लिए कहकर अभियुक्त उसके गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव