आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

शेयर करे

महाराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल ग्राम सभा में आकाशीय बिजली गिरने से धर्मराज राजभर 50 वर्ष की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
धर्मराज राजभर के ऊपर बिजली गिरते ही किसी व्यक्ति ने देखा तो घर वालों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में घर वाले दौड़ते हुए गए बिजली इतनी तेज गिरी थी कि उनका शरीर पूरी तरह से झुलस गया। घर के लोग युवक को नजदीकी एक अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। महाराजगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर गई और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बच्चे जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। वह घर का इकलौता कमाने वाला था।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *