बाइपास से एसी चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज ग्रामीण के अंतर्गत भीमबर बाजार क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई उपभोक्ता मीटर के पूर्व कट लगाकर सीधे (डायरेक्ट) एसी संचालित करते हुए पाए गए। आठ उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अतिरिक्त 2 उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक विद्युत उपयोग करते पाए गए, जिनका लोड बढ़ाकर 6 किलोवाट कर दिया गया। इस अभियान के माध्यम से अवैध विद्युत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। टीम में अवर अभियंता सहदेव राम, धीरेन्द्र यादव, टीजी-2 मंजय कुमार एवं शैलेंद्र यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *