आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में, एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, सीएटीसी-313 जो 26 मई से 4 जून तक संचालित होना है का उद्घाटन बुधवार को सर्वाेदय पब्लिक स्कूल घोरठ में किया गया।
कैम्प कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की दूसरी रक्षा पंक्ति के नाम से विख्यात एनसीसी संगठन के अधीन यह कैम्प आगामी राष्ट्रीय कैम्प के लिए योग्य कैडेटों का चयन और कैडेटों को रेजिमेंटल वे ऑफ लाइफ का प्रशिक्षण प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
एनसीसी संगठन का उद्देश्य ही है अनुशासित और उच्च चरित्र के ऐसे युवाओं का निर्माण करना जो न केवल भारतीय सेना अपितु समाज मंे अपनी सेवाओं के माध्यम से उच्च गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन के रूप में राष्ट्र की सेवा कर राष्ट्रीय ध्वजा का परचम लहरा सकें।
उन्होंने गर्मी के मौसम मंे सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करने का निर्देश दिया एवं किसी भी समस्या पर उचित माध्यम से रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कैम्प की विविध गतिविधियों द्वारा सभी कैडेट्स अंतिम दिन तक अच्छे प्रशिक्षण और अनुभव से संचित होकर एक नए व्यक्तित्व से सम्पन्न होकर अपने घरों को लौटेंगे।
इस अवसर पर एडम ऑफिसर ले. कर्नल जेबी सिंह, कैम्प एडजुटेंट कैप्टन मदन मोहन पाण्डेय, ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन इंद्रजीत, कैम्प क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट डॉ.पंकज सिंह, सेकेंड ऑफिसर दिनेश कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, जेसीओज एनसीओज, पीआई स्टॉफ और विभिन्न कॉलेजों के कैडेट्स उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार