डीजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक पासवान पुत्र स्वर्गीय बाबूराम पिकअप व डीजे की टक्कर में घायल हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अशोक पासवान पलिया बाजार में भूजा का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते 17 मई की शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने साढ़ू शोभनाथ निवासी निगोहा, थाना बरसठी जनपद जौनपुर के साथ बाइक से पलिया भेड़िया मार्ग होते हुए अपने घर अमरेथू जा रहे थे।
इसी दौरान फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया अदाई गांव के पास एक तेज रफ्तार डीजे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को शाहगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अशोक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये जहां मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे अशोक की मौत हो गई, जबकि शोभनाथ का इलाज शाहगंज में चल रहा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *