आरोग्य मंदिर में 25 मरीजों का हुआ उपचार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गावो में 23 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर संचालित हो रहे है जहां ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया आदि की जांच की जाती है। सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का संचालन कर रही है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रतिदिन ओपीडी में ये लोग मरीज देखते हैं तथा 14 प्रकार की छोटी बड़ी जांच की जाती है ।
फूलपुर ब्लाक के मिजवा स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शहनाज बानों ने बताया कि आज सब 25 मरीज ओपीडी में आये जिनका इलाज किया गया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर प्रत्तिदिन खुलता है। ब्लाक क्षेत्र में मिजवा सहित कुल 22 अन्य आयुष्मान आरोग्य मन्दिर संचालित हैं। चिकित्साधीक्षक फूलपुर डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के अधिकारी वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए निरीक्षण करते हैं। मेरे द्वारा स्वयं स्थलीय सत्यापन किया जाता है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *