बिजली संकट और महंगाई से जनता परेशान: बेचई सरोज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता में हुइ।
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जनता डीजल और पेट्रोल के लिए लाइन में खड़ी होने को मजबूर है, जबकि सरकार अपनी वाहवाही में व्यस्त है। लालगंज क्षेत्र की जनता में बिजली व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज बिजली, रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है। रात में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है और आमजन परेशान हैं। बेरोजगार युवा, छात्र, बुनकर, किसान सहित समाज का हर वर्ग समस्याओं का सामना कर रहा है। सरकार केवल आंकड़ों तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द सरोज और अजीत अहमद ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अमित कन्नौजिया, सर्वेश प्रजापति, गणेश मौर्य, शाह आलम, सहतू प्रजापति, रम्मन यादव, दीपक मौर्य, राकेश गोड़, तेरसू मौर्य, सूरज यादव, नूर आलम, साहबलाल यादव, अंगद यादव, डॉ. जंगबहादुर सरोज, अमरजीत यादव, सोनू राय, विनोद यादव, नीरज राय, कृष्ण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *