निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया) ब्लाक तहबरपुर के तमसा तट पर ग्राम मुस्लिम पट्टी में राम जानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर से यज्ञाचार्य पंडित कृपाशंकर मिश्रा और पंडित शुभम मिश्रा और विवेकानंद पांडेय सहित कई ब्राह्मणों के मंत्रोचार विधि विधान से पूजन द्वारा शुरू किया गया।
ग्राम सेमरी मुस्लिम पट्टी किशुनपुर खलिया सेमरी सहित कई गांवों के ग्रामीणों के साथ मंदिर के महंत शीतला दास के नेतृत्व और महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश सोनकर की अगुआई में रुद्र महायज्ञ की कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यज्ञाचार्य पंडित कृपाशंकर मिश्र और पंडित शुभम मिश्रा शास्त्री मंदिर के बाहर गेट पर मुख्य यजमान महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश सोनकर जिलापंचायत सदस्य और ग्राम सेमरी प्रधान सुनीता सोनकर एवं संयोजक तिलकधारी यादव द्वारा मंत्रोचार पूजन ब्राह्मणो के साथ वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजन अर्चन कराया। कन्याओ को मंत्रो के साथ तिलक लगाया गया।
तत्पश्चात कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण किया। कलश शोभायात्रा राम जानकी मंदिर मुस्लिम पट्टी से शुरू हुई जो मुस्लिम पट्टी खलिया सेमरी मंझारी किशुनीपुर होते हुए अंत में यज्ञ शाला तक आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर रमेश उपाध्याय, अशोक सिंह, संदीप सिंह, प्रमोद उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, चन्द्र भूषण उपाध्याय, मंशा यादव, प्रमोद कुमार उपाध्याय, मुरलीधर उपाध्याय, भुआल मौर्य, विनोद सिंह, सत्य नारायण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र