आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल के प्रांगण में फन-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, सहायक प्रबंध निदेशिका स्नेहा जायसवाल, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने सीएओ साक्षी बिसेन, उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार पांडेय, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ.रश्मि पांडेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना आदि की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
ग्रीष्मावकाश पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने समस्त शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में फिल्म, म्यूजिकल डांस, हुलाहुप डांस, रस्साकसी, स्नो डांस, डॉलफिन-पूल, कमांडो नेट, डॉर्ट बॉल, ग्रुप डांस जैसी ऐडवेन्चरस एक्टिविटी आदि के माध्यम से भरपूर मनोरंजन करते हुए अनुशासन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। सीनियर ग्रुप के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति फिल्मी गीतो पर किये गए क्लासिकल डांस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बच्चों ने जलपान, शीतलपेय एवं स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुत्फ उठाया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाते है। पठन-पाठन के दबाव को कम करने एवं बच्चों को स्वतंत्रतानुभूति कराने में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सतत् होते रहना चाहिए।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार