भगवान परशुराम की मूर्ति का हुआ अनावरण

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्टिनगंज तहसील जगदीशपुर सोहौली गांव में श्रीराम रामलीला ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अखाड़ा महादेव परिसर में भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण कार्यक्रम भू ब्राह्मण गर्ग वंशी परिवार सम्मेलन सैन्य शुक्ल सरयूपारी ब्राह्मण ममखोर 25 से 30 पीढ़ी के लोगों ने मूर्ति अनावरण में भाग लिया। विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन कर जयकारे लगाते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि गोरखपुर जनपद से चिल्लूपार विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा कार्य समिति सदस्य मायाशंकर शुक्ल, विशिष्ट अतिथि अंबेडकर नगर जनपद से जलालपुर विधान सभा से सपा विधायक सुभाष राय तथा आयोजक रामा राय समेत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए भगवान पशुराम का चित्र एवं शाल देकर सम्मानित किया। नवनिर्मित मंदिर परिसर को माला पुष्प विद्युत झालरों से सजाया गया था।
मायाशंकर शुक्ल ने भगवान पशुराम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान पशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लेकर पृथ्वी पर अधर्मियों आतताइयों का वध किया। सुभाष राय ने कहा कि भगवान पशुराम ने जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह सभी लोग जानते हैं। उन्होंने धर्म की लड़ाई लड़ी है। धरती की रक्षा के लिए कई बार अपने अस्त्र से अधर्मियों का नाश किया। पंडित पंकज ने लोगों से अधर्म का मुखर होकर विरोध करने की अपील किया।
इस अवसर पर रजनीकांत राय, राहुल राय, अशोक राय, अंकित राय, उत्तम राय, जयकुमार राय, अरुण राय, अरविंद राय, मनीष राय, गौरव राय आदि उपस्थित रहे। संचालन विनोद राय ने किया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *