स्थानांतरित बीडीओ को दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकस खंड कार्यालय के मीटिंग कक्ष में स्थानांतरित पूर्व खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल के प्रतापगढ़ स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वर्तमान बीडीओ फूलचंद सरोज ने की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इशरत रोमेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार, कार्यकुशलता एवं विकास कार्यों में योगदान की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में विकास खंड क्षेत्र में कई योजनाओं का सफल संचालन हुआ तथा कर्मचारियों को सदैव सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा।
कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ सहित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ब्लॉक मिशन मैनेजर तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में इशरत रोमेल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, लेखाकार संजय सिंह, रहमतुल्लाह, गौरव यादव, राजेन्द्र प्रसाद, एडीओ आईएसवी राजीव मौर्य, एपीओ विजयचंद यादव, अरुण, रवि, अभिमन्यु, अखिलेश, बृजेश कुमार, अरविंद कुमार, सुनील गोड़, गुलाब चंद शर्मा, ओमप्रकाश, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध मंगला यादव, सन्देश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *