फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अम्बारी क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम “एक शाम रक्तवीर नौजवानों के नाम” इंसानियत, भाईचारे और सम्मान का ऐसा खूबसूरत संगम बन गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। समाज सेवा, रक्तदान, शिक्षा और युवाओं के उत्साहवर्धन को समर्पित यह कार्यक्रम देर रात तक तालियों, उत्साह और मोहब्बत से गुलजार रहा।
मुख्य अतिथि ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि “रक्तदान और समाज सेवा इंसानियत की सबसे बड़ी इबादत है। युवाओं को ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बन चुके 50 रक्तवीर नौजवानों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं साक्षी यादव और विवेक यादव को जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं नेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीलेश यादव को भी विशेष सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सम्मान पाकर युवाओं और छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस मौके पर विवेक विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, अबु शहमा, आज़म कुरैशी, मो. जावेद, तौहीद इल्तेज़ा, मो. खालिद, नोमान संजरी, ज़िया ख़ालिद, अखिलेश मौर्य, हाफ़िज़ जालीस, शुभम जायसवाल, महफूज़ अहमद, मो. अनवर, अंबिका यादव, अबु जैद, जीशान, डॉ.आरडी यादव, आदि रक्तवीर दानियों को सम्मानित किया गया।
अंत में आयोजक महफूज़ आज़मी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन माहुल बदरे आलम तथा संचालन युवा समाजसेवी महफूज़ आज़मी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, महाप्रधान मकसूदियां प्रमोद यादव, पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार, शिक्षक राजेश यादव, पूर्व प्रधान अम्बारी कृष्ण कुमार, पूर्व महाप्रधान जनमेजय यादव, सिद्धेश्वर पाण्डेय, रबीन्द्र यादव रवि, बृजेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर, एडवोकेट अब्दुल वाहिद, मो. आज़म कुरैशी, सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय