रेडक्रास सोसाइटी ने मनाया स्थापना दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रेडक्रॉस स्थापना दिवस पर रैदोपुर स्थित राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी के सभागार में सभापति दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता में एडिशनल सीएमओ यूएस उपाध्याय के संयोजन में मनाया गया। विद्यालय के जूनियर रेडक्रास सोसाइटी का गठन किया गया। जूनियर रेडक्रास सोसाइटी के गठन के बाद उसका दायित्व बृजेश यादव को कोआर्डिनेटर बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडिशनल सीएमओ ने कहा कि जीन हेनरी ड्यूनेंट, जो रेडक्रास सोसाइटी के संस्थापक रहे हैं के जन्मदिन 8 मई को ही रेडक्रास सोसाइटी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानवता की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व सफाई तथा सहायता पर विशेष ध्यान देना है।
समिति के सभापति दिवाकर तिवारी ने कहा कि रेडक्रास के सात मूल सिद्धांत हैं, मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौतिकता है। युद्ध और आपदा में पीड़ितों की सेवा समिति का पुनीत कर्तव्य है। छात्रों को इनविषयों पर शुरू से ही ज्ञान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, प्रभाकर राय, उपसभापति अनिल चतुर्वेदी, सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मुन्नू यादव, डॉ.रवीन्द्रनाथ राय, संजय सिंह, राहुल सिंह, संस्ािापक प्रधानाध्यापिका मीनू राय, अशरफ, शिवधन यादव, कंचन राय, राकेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *