डॉ. ओंकार राय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरैया मंडल अंतर्गत मऊक़ुतुबपुर गांव में शुक्रवार को भारत सरकार के एसटीपीआई के पूर्व महानिदेशक, स्टार्टअप ओडिशा के पूर्व डीजी एवं आइडिया स्टार्टअप पर्व के संस्थापक डॉ. ओंकार राय के पश्चिम बंगाल विजय के उपरांत प्रथम आगमन पर भाजपा बिलरियागंज मंडल एवं हरैया मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
पत्रकार वार्ता में डॉ. ओंकार राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या एवं अथक परिश्रम की विजय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल के कुशल नेतृत्व एवं रणनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार एवं लूट से आम जनमानस त्रस्त था और वहां की जनता परिवर्तन चाहती थी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं समर्पण को बंगाल की जनता ने सम्मान देते हुए पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन प्रदान किया। अब पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद का भगवा ध्वज नई ऊर्जा के साथ लहरा रहा है।
इस अवसर पर रूद्र प्रकाश राय, सुधीर राय, डॉ विजेंद्र राय, अभिषेक राय, रवि वर्मा, अभिषेक सोनकर, रामनरायन राय, रामनारायण सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *