रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के निजामाबाद मार्ग पर तेज हवा के झोके से हाईटेंशन विद्युत पोल टूटकर लटक गया। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मी ठीक करने में जुट गये। क्षेत्र में पांच दिनो से आंधी पानी का क्रम लगा हुआ है। सुबह बारिश दोपहर मंे धूप हो जा रही है। सोमवार को दिन मंे अचानक मौसम में परिवर्तन होने से तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा के चलते टेंट, टीनशेड आदि गिर गये। निजामाबाद मार्ग पर जर्जर हाईटेंशन विद्युत पोल नीचे से टूट कर तार के सहारे झूलता रहा। पोल सड़क पर गिरता तो हादसे से इंकार भी नहीं किया जा सकता। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मी ठीक करने मे लग गये।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा