लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय में उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपजिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक, बीज और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। रजिस्ट्री न कराने पर इन योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। कैंप में कुल 25 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रजनीश मौर्य, दीपक उपाध्याय, कुलभास्कर, मनोज यादव और राम मिलन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद