माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल फुलवरिया मार्ग पर गुरुवार देर शाम अर्टिगा कार और बुलेट बाईक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण उसे घायलावस्था में माहुल बाजार के एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नम्बर तीन गांधीनगर निवासी 44 वर्षीय अकबर अपनी बुलेट बाईक से अहरौला बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही वह राजारामनगर बाजार में पहुंचा सामने से आ रही अनियंत्रित अर्टिगा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट बाईक का हैंडल टूट गया और वह छिटक कर 10 मीटर दूर जा गिरा। बाजार में हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया और घटना स्थल पर भीड़ हो गई और कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और अस्पताल में घायल को देखने के बाद घटना स्थल पर पड़ी बाइक और कार को कब्जे में लिया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह