रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आंधी के चलते क्षेत्र के दो स्थानों पर अलग अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। आंधी के चलते साकीपुर गांव में मनोज राम के पशुघर मंे बगल के घर पर लगा टीनशेड उड़ कर दीवार पर गिर पड़ा जिससे दीवार गिर गई और उसमें बकरी को बचाने गई रिंकी 20 वर्ष घायल हो गई। सेठवल गांव के मुख्य मार्ग पर गुलमोहर का पेड़ गिरने से रिक्शा चालक चकसेठवल गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक राम घायल हो गये। दोनो का स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा