मृत छात्रा के परिजनों ने किया फार्मासिस्ट पर हमला

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के टाड़ी गांव निवासी श्यामसुंदर सरोज की 16 वर्षीय पुत्री रितिका सरोज को शुक्रवार देर रात सांप ने डंस लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र तिवारी ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कराया। हालत नाजुक होने पर छात्रा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि गुस्साए परिजन वापस सीएचसी पहुंचे और फार्मासिस्ट शैलेंद्र तिवारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उधर घायल फार्मासिस्ट ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *