प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रेम प्रसंग में शादी की जिद को लेकर एक युवक ने सुबह मोबाइल टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को यह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब युवक टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी के चलते वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर सुबह साढ़े छह बजे चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
उक्त गांव निवासी युवक का गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दरअसल, युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय होने की सूचना मिलते ही अर्जुन आक्रोशित हो गया और प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस टीम ने सुबह 8.30 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे बिलरियागंज थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई।
एसएसआई योगेंद्र पाल ने बताया कि युवक भावनात्मक तनाव में आकर टावर पर चढ़ गया था। पुलिस की समझ से उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *