समाजसेवी के निधन से शोक

शेयर करे

निजामाबाद/संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव निवासी समाजसेवी राधेश्याम पाठक का बुधवार की रात लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से एम्बुलेंस द्वारा उनके बड़े पुत्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा भड़सड़ा खालसा गांव में लाया गया। परिजनों के अनुसार, पार्थिव शरीर को गुरूवार की सुबह 11 बजे तक आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। तत्पश्चात धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके गांव पहुंचकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किये। राधेश्याम पाठक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र विजय बहादुर पाठक ने दिया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *