पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड पवई के इमली महुआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राम अचल गौतम व बेकारू गौतम पुत्र रामधू के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तारों से चिंगारी निकलकर सूखी फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई और लगभग दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रिपोर्ट-नरसिंह