लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय करियागोपालपुर परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा, फारेस्ट रेन्जर नीखिल द्विवेद, बीडीओ मनोज कुमार शर्मा व खंड शिक्षाधिकारी विनय तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया उसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने प्राथमिक विद्यालय करिया गोपालपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय करियागोपाल के छात्रा छात्राओ को स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर विद्यालय के छात्र छात्राओ संग अधिकारियो ने भ्रमण किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने नारा लगाया कि पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी, बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, शिक्षा ऐसी सिढी है जिससे चलती पीढ़ी है सहित अन्य नारे लगाते हुए विद्यालय के छात्राओं ने मौर्या का पूरा, उत्तर पूरा , पूरब पूरा होते हुए रैली विद्यालय परिसर मे पहुंचकर समाप्त हुई । इसके बाद उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने छात्र छात्राओ को अंक पत्र वितरण किया। इस अवसर पर डाट मेन्टर विनयशंकर, प्रधानाध्यापक धनन्जय सिंह, सत्यप्रिय सिंह, सन्तोष यादव, अमर बहादुर सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप मौर्या राजेन्द दुबे, नेहा, स्वास्तिक सिंह, घनश्याम मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद