परीक्षाफल पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका के आनंद मेमोरियल अकादमी में रविवार को विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव और अंक वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नामवर सिंह ने विद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा कड़ी मेहनत लगन और अनुशासन से ही अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं क्योंकि यही वह स्थान है जहां से छात्र को अपनी प्रतिभा द्वारा उच्च स्थान तक पहुंच कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान होता है। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय द्वारा शिक्षा, खेल और अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्याम कृष्ण तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा, आशा वर्मा, हीरालाल शर्मा, विपिन बिहारी पाठक, अजय सिंह, शीला सिंह आदि लोग उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *