भक्ति जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के सिद्धेश्वरी धाम पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। मुख्य आयोजक केडी सिंह चौहान रहे, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी दिनेश यादव, विवेक सिंह, पुजारी पंडित सुनील तिवारी ने संभाली। जागरण में अंतरराज्यीय गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात भक्तिगीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
केडी सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी कि यदि उनके पुत्र को पुत्र की प्राप्ति होगी, तो वे सिद्धेश्वरी धाम में बच्चे का मुंडन कराकर जागरण का आयोजन करेंगे। मन्नत पूरी होने के बाद, पुत्र के तीन वर्ष का होने पर नवरात्रि के अंतिम दिन उसका मुंडन संस्कार कराया गया और उसी अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में दिनेश यादव, विवेक सिंह, शक्ति विजय यादव, वैभव सिंह, राकेश पांडे, राधेश्याम सिंह, विजय शंकर सिंह और शोले सिंह सहित कई लोगों का सहयोग रहा। जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्ति का आनंद लिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *