मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी। प्रार्थना पत्रों को समयानुसार निस्तारण करने का आदेश अपने अधीनस्थों को दिया।
राजेश यादव भटौरा ने अपने प्रार्थना पत्र से अवगत कराया कि मैं अपनी माता के नाम से गजहड़ा में जमीन खरीदा हूं और भू माफिया हमारी जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं और फौजदारी पर आमादा हो रहें है। डीएम ने थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय को गुंडा एक्ट एवं भू माफिया के अंतर्गत तथ्यों की जांच करने के बाद कार्रवाई करने का आदेश दिया। तत्पश्चात थाने के ठीक सामने बने पोखरी का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। पोखरी के गन्दा पानी, साफ सफाई को देखकर भड़क गए और ईओ से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद नगर में स्थित बुनकर बाहुल्य मजदूरो, व्यावसायियों से मिलकर साड़ी के कारोबार एवं मजदूरियों को जानकारी ली। साथ ही सिल्क एवं साटन की साड़ियों एवं मजदूरी की जानकारी लेने पर कम मजदूरी पर कार्य करने और कम मजदूरी होने पर चिन्ता व्यक्त की। बुनकर मजदूर नबी अख्तर एवं कस्बे के प्रतिष्ठित कारोबारी रिजवान अहमद के आवास पर जाकर विभिन्न प्रकार के साड़ियों का अवलोकन किया। एक सवाल के जवाब पर चिंता जाहिर करते हुए पुनः जिलाधिकारी का उड़न खटोला थाने के समीप बने विपणन केंद्र जा धमका और पूरी तरह सफेद हाथी साबित हो रहे विपणन केंद्र की बात सुनते ही जिलाधिकारी ने बन्द पड़ी दुकानों को देख नाराजगी जाहिर की। संबंधित को एक पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी के इस कार्रवाई से भूमाफियाओं सहित बुनकरों की मजदूरी पर बट्टा लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति मची रही।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव