आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर भारत रक्षा दल द्वारा नेहरू हाल में वीरों को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पथरु यादव एडवोकेट, इंदल चौहान, राजीव श्रीवास्तव द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
सर्वप्रथम इन वीरों के जीवन संघर्षों उनके विचारों उनके त्याग बलिदान के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान कई अधिवक्ताओं व अन्य नागरिकों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता लेने की घोषणा की। संगठन ने समाज में कुछ अच्छा कार्य करने वाले डॉ. संतोष सिंह, डॉ. जावेद, साक्षी पांडे, डॉ. मुस्ताक अहमद, राजकुमार आशीर्वाद, यूपी 50 के कार्यकर्ता तथा अजय यादव, रामाधीन सिंह, मनीष गुप्ता को सम्मानित किया। संगठन में अच्छा कार्य करने वाले शैलेंद्र तिवारी, दीपक जायसवाल, दिनेश मणि, हिमांशु सिंह, इंदल चौहान, प्यारेलाल, जावेद अंसारी, धीर जी, धर्मवीर शर्मा, जैसनिल कुमार, राज नारायण गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश को सम्मानित किया गया।
अंत में कार्यकर्ताओं से समाज से अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार, जातिवाद मिटाने की अपील की गयी। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार