अब स्मार्ट मीटर धारकों को नहीं मिलेगी उधार की बिजली

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत वितरण खण्ड अंतर्गत जिन विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगवा दिया गया है या नए बिद्युत कनेक्शन धारकों को स्मार्ट मीटर के साथ बिद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है उन्हें उधार की बिजली नहीं मिल सकेगी। उपभोक्ताओं को अब एडवांस विद्युत बिल जमा करना होगा। माइनस में बिद्युत बिल होने पर बिद्युत आपूर्ति बंद हो जाएगी।
विद्युत आपूर्ति बन्द होने के संबंध में पूछने पर बताया गया कि सभी स्मार्ट मीटर धारक बिद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एप इंस्टाल करने की जानकारी दी गयी है। अब उपभोक्ता अपने मीटर बिल सम्बन्धी सभी जानकारी एप के माध्यम से जान सकता है और बिल माइनस में आने पर मीटर से बिद्युत सप्लाई बन्द हो जाएगी। पुनः उपभोक्ता द्वारा बिल जमा करने पर रसीद अधिशाषी अभियंता को भेजनी पड़ेगी। उसके बाद विद्युत ब्यवस्था बहाल होगी। परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता अपनी बिल एडवांस में रखे माइनस में न होने पाए। फूलपुर बिद्युत बितरण खण्ड अंतर्गत तहसील मुख्यालय के नाम से सुदनीपुर में स्थापित बिद्युत उपकेंद्र अंतर्गत नगर और ग्रामीण अंचल में स्मार्ड मीटर लगाने के आदेश के क्रम में नगर वासी ब्यवसाई तो तत्काल बिल भुगतान कर बाधित आपूर्ति बहाल करा लेगे परन्तु उप केंद्र से जुड़े गांव के गरीब किसान तत्काल कैसे जमा कर आपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *