माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अता की गई। इस अवसर पर सतर्कता की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्र, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल के साथ पुलिस और पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।
माहुल नगर के सात मस्जिदों के साथ ही साथ क्षेत्र के गौसपुर, जागपुर, निजामपुर, रसूलपुर, मखदुमपुर, सजनी आदि गांवों में अलविदा जुमा की नमाज हुई। तकरीर में सभी मस्जिदों के इमाम ने क्षेत्र में अमन चैन और सलामती के लिए दुआ मांगी और कहा कि चांद दिखने के बाद जश्न मनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि पटाखे किसी गरीब बीमार या किसी की झोपड़ियों या किसी के घर के आसपास न जलाएं। उन्हें भी ईद मनाने में सहयोग करंे व शांति और सौहार्द्र बनाए रखें।
रिपोर्ट-श्यामसिंह