एसडीएम ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर एक बजे एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में गैस एजेंसी जगदीशपुर में जांच किया गया।
एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच में सब ठीक मिला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। अगर किसी भी गैस एजेंसी पर कोई गड़बड़ी मिली तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने लोगो से अपील किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नियम से अपने गैस सिलेंडर को आन लाइन बुक कर अपना गैस सिलेंडर प्राप्त करें।
इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर अनूप शाही, सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *