दूसरे दिन विधि विधान से पूजी गयी मां ब्रह्मचारिणी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्रि के दूसरे दिन सिद्धेश्वरी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर सिद्धेश्वरी माता को नारियल चुनरी चढ़ाकर धूप दीप दिखाकर पूजन अर्चन किया।
श्री सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे हुए स्थित है। धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं। कढ़ाई चढ़ाते हैं मुंडन संस्कार कराते हैं। उक्त धाम पर शादी विवाह भी संपन्न होता है। नवरात्रि के दिन तो यहां अपार भीड़ होती है। हर दिन मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है।
इस ऐतिहासिक धाम पर मैंना पोखरा नामक जलाशय है जहां छठ माता का मंदिर बना हुआ है जो छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। जो भक्तगण मां के दरबार में आते हैं मां उनका मनोरथ पूरा करती है। उक्त स्थान पर राधा कृष्ण व स्वामी परमानंद महाराज की प्रतिमा स्थापित है।
उक्त धाम पर प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर सिंह और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पधार चुके हैं। अवधूत भगवान राम जी इस धाम पर आकर मां की प्रतिमा का दर्शन करके कहा कि यह स्थान अद्भुत है। यहां पूर्णिमा एवं चैत्र रामनवमी का बृहद मेला का भी लगता है। उक्त धाम के विषय में गीतकार स्व.पंडित सत्यनारायण मिश्रा (साधक) जी ने कहा था कि सिद्धः ईश्वरी यस्य सः सिद्धेश्वरी जो स्वयं सिद्ध हो जो भक्त यहां सच्चे मन से आते हैं मां उनकी मुरादें पूरा करती है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *