ईंधन संकट में अब बिजली की मार, कटौती बार-बार

शेयर करे

मार्टिनगंज (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में ईंधन संकट के बाद अब बिजली की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। गैस सिलेंडर की कमी के बीच जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। इसमें खासकर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या बढ़ रही है। घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है और इंडक्शन जैसे विकल्प भी बेकार नजर आ रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के लल्लूगंज, मुक्तिपुर, राजगंज, दुबरा, बरौना, कुशलगांव जैसी तमाम बाजारों में स्थिति ऐसी बनी हुई है जहां दिन और रात में बार-बार बिजली कटती है और लोग परेशान हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही बिजली व्यवस्था की स्थिति यह है तो आने वाले दिनों में और चुनौती पूर्ण हो सकती है। अगर जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना तय माना जा रहा है।
इस संदर्भ में एसडीओ मोहम्मदपुर निखिल शेखर सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां फाल्ट या अन्य तकनीकी समस्या आ रही है तो उसे ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है।
अद्याप्रसाद तिवारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *