आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद आर्यमगढ़ अंतर्गत हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वाधान में नव संवत्सर वर्ष 2083, चौत्र शुक्ल प्रतिपदा (वासंतिक नवरात्रि) के पावन अवसर एवं होली मिलन के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धु्रव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक, अध्यक्ष डॉ. राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि नव संवत्सर वर्ष हमारी सनातन संस्कृति का आधार है। उन्होंने बताया कि हमारे सभी शुभ कार्य जन्म से लेकर विवाह और गृह प्रवेश तक हिन्दू पंचांग के अनुसार ही निर्धारित होते हैं और यही हमारी परंपरा की विशेषता है।
स्वागत भाषण में अरुण सिंह ‘साधू’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है, जिसके वेद-शास्त्र ज्ञान और विज्ञान के भंडार हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज समाज अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा है, जो कि सनातन धर्म के लिए चिंताजनक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ‘रिकू’ ने कहा कि हमारे ऋषि-महर्षि केवल धार्मिक साधक ही नहीं, बल्कि महान वैज्ञानिक और अन्वेषक भी थे, जिन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाया। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा को हर व्यक्ति का कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में दिए गए सनातन संस्कृति के संदेश को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक किया गया। अनुराग सिह प्रमुख, अमीत राय, अरविन्द सिह प्रमुख, राम विहारी राय, बहादुर चौबे, विनोद राय, संदीप सिह, पुनम सिह, मनोज सिह, दीपक सिह, सदान्द सिह आदि लोग रहें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार