लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तिलखरा स्थित मां काली मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की आरती की। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह (तिलखरा) ने कहा कि मां काली का स्वरूप भले ही भयंकर प्रतीत होता है, लेकिन वह कल्याणकारी हैं। वह अपने भक्तों से निस्वार्थ प्रेम करती हैं। जिन पर माता रानी की कृपा हो जाती है, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं रहता। उन्होंने बताया कि मां काली सृष्टि की आदि शक्ति हैं और सृष्टि की उत्पत्ति, पालन तथा संहार की कारण मानी जाती हैं। प्रलय काल में समस्त सृष्टि उन्हीं में समाहित हो जाती है।
इस दौरान पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सोनू कश्यप, सुनील कश्यप, ज्ञानमती सिंह, पूनम सिंह, मोहित, शिवम सहित अन्य श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और संकटों से मुक्ति की कामना की।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद