आमने-सामने बाइक टक्कर के बाद ऑटो से भिड़ंत, एक गंभीर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां स्थित एक मैरिज लॉन के पास सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अरसलान 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद सुफियान निवासी ककरहटा थाना कोतवाली आजमगढ़ अपने ननिहाल नसीरपुर थाना बिलरियागंज से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जैगहां स्थित एक मैरिज लॉन के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद राजू पुत्र सफल निवासी कुर्थीपुर थाना बिलरियागंज अपने घर लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ऑटो रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजू को छुट्टी दे दी गई, जबकि अरसलान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां अरसलान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *