शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भैरो कला गांव में स्थित शीतला माता मंदिर में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्त “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया था।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानों की सजावट की गई है जहां पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध हैं। नवरात्रि के अवसर पर कई श्रद्धालु माता को कराही चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी मंदिर परिसर में करा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। शीतला माता मंदिर कमेटी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन नौ दिन तक शाम को लगातार चलता रहेगा और प्रसाद वितरण किया जा रहा था।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *