हौसला बुलंद चोरों ने कीमती सामान सहित गहने किया पार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मौना निवासी शीतला त्रिपाठी पुत्र सुन्दर त्रिपाठी के तीन पुत्र हैं। घर पर ससुर मझले पुत्र की पत्नी ही रहते हैं। मंगलवार की रात खाना खाकर ससुर घर के दरवाजे पर सो गए। घर के अंदर बरामदे में मंझली बहू हिमांगी सो गई। रात एक बजे बहू नित्य क्रिया के लिए उठी तो देखा बन्द कमरे का दरवाजा खुला था। घर का पिछला दरवाजा खुला है। कमरे के अन्दर रखी लोहे की आलमारी व बक्सा गायब है।
बाहर सो रहे ससुर को बुलाया। बहु ने इशारे से बताया तो दरवाजा खुला देख दंग रह गए। फूलपुर नगर में रह रहे बड़े पुत्र को सूचित किया। रात दो बजे बड़े पुत्र ने घटना की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास तलाशना शुरु किया तो देखा की घर से पश्चिम सौ मीटर दूर नदी के किनारे आलमारी और बक्सा पड़ा था। उसमे रखे कपड़े व अन्य सामान बिखरे थे। कीमती सामान सोने की नथिया, एक माँगटीका, एक मंगल सूत्र, दो कान का झाला, एक सोने का चैन, एक अंगूठी, एक कान की बाली, एक जोड़ी पाबजेब, एक जोड़ी पायल और नगद दस हजार गायब थे।
घटना की सूचना पर डॉगस्कार्ड टीम पहुंची। खोजी कुतिया चोरों के पद चिन्ह जहां तक मिले वहां तक गयी, पर सफल नही हो सकी। पीड़ित शीतला प्रसाद त्रिपाठी की लिखित तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुट गयी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *