भव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सम्पन्न

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम इसहाकपुर गांव में भव्य लक्ष्मी नारायण भवनात्मक महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु जुटे और पूरे गांव का वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
यज्ञ का संचालन वाराणसी दुर्गाकुंड से पधारे विद्वान यज्ञाचार्य पंडित आशीष तिवारी द्वारा विधि-विधान से किया गया। वहीं आचार्य कामेश्वर दुबे एवं कथा वाचक पंडित राम मनोहर शास्त्री ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और जीवन के आदर्शों का संदेश दिया। इस आयोजन में सर्वेश राय ने सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महायज्ञ के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान राम अवध राजभर रहे। आयोजन को सफल बनाने में अमन सिंह, छोटेलाल राजभर, विक्रम राजभर, विनय राजभर, सुशील कुमार, रमेश, अध्याय प्रसाद सहित बृजलाल राजभर, राजवंश राजभर, रमेश जायसवाल, प्रमोद गौड़, विनोद गौड़, अशोक राजभर, अवधेश राजभर, रतन राजभर, संजय राजभर तथा समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
इस दौरान विद्वान पंडितों ने बताया कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। देसी घी से उत्पन्न धुआं जब आकाश में फैलता है, तो वह आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और रोगों के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। पूरा कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हवन-पूजन कर पुण्य अर्जित किया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *